Random Posts

आखिर वो दिन आ ही गया ...ख़त्म हुआ इंतज़ार !

चक्रधरपुर। जी हाँ आखिर खत्म हुआ अब इंतजार जिसका भारत के 1 करोड़ कर्मचारियों को थी बेसब्री से इंतज़ार । कल देश के 1 करोड़ घरों में लक्ष्मी माता की कृपा होगी |
                                   दरअसल कल केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन और एरियस मिलेगा।


खाते में जमा होगी सैलरी...
                   
                     7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक 31 अगस्त को केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में बढ़ा हुआ वेतन और 7 महीने का एरियस आएगा। 50 लाख के करीब केंद्रीय कर्मचारी और 50 लाख के करीब पेंशनर्स को भी 7वें आयोग की सिफारिशों के मुताबिक नई वेतन और पेंशन मिल जाएगी।

आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी से लागू मानी गई है। केंद्रीय कर्मचारियों के बेसिक वेतनमान में करीब 14.2 फीसदी से 23.4 फीसदी के बीच बढ़ोतरी हुई है। वहीं इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले कर्मचारियों को अपना भुगतान टैक्स काटने के बाद की राशी खाते में जमा की जाएगी।

अब एक नजर DRM Office ,Chakradharpur Division  पर डालते हैं।
               यहाँ लगभग 22 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं जिनको कल के दिन का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा | आखिर हो भी क्यों न ....7वें वेतन आयोग के लिए बहुत कुछ योगदान दिए हैं चक्रधपुर डिवीज़न मेंस कांग्रेस के सदस्य | जब केंद्रीय सरकार बेसिक वेतनमान को बढ़ाने के लिए मंजूर नहीं दे रही थी तो पूरे भारत के केंद्रीय कंराचारी हड़ताल के लिए तैयार थे जिसमें चक्रधरपुर डिवीज़न के मेंस कांग्रेस के सदस्य भी सम्मिलित थे और यहाँ तक कि चक्रधरपुर स्टेशन में भी कुछ समय के लिए रेल चक्का जाम किया गया था | आखिर 7वां वेतन आयोग उनके हक़ की बात है इसीलिए कुछ भी  करने को तैयार थे वो और अंत में सरकार को  मानना  ही पढ़ा और लागु कर दिया है जिसका परिणाम कल सबके खाते में मिल जाएगा !

धन्यवाद !

Post a Comment

0 Comments